ग्रामीण डाकघर भी होंगे हाईटेक
Updated at : 29 Jun 2018 4:32 AM (IST)
विज्ञापन

तकनीक. खाताबही से मिलेगी निजात, कर्मियों को दिया प्रशिक्षण जहानाबाद : ग्रामीण डाकघरों की स्थिति भी बहुरने वाली है. जल्द ही माइक्रोवेब सिस्टम (इलेक्ट्रानिक डिवाइस हैंड सेट) से कार्य शुरू होगा. इस सिस्टम के लागू होते ही कर्मियों को कागजी खाताबही मेंटेन करने के बोझ से मुक्ति मिल जायेगी. फिलहाल ऑनलाइन प्रक्रिया को मूर्त रूप […]
विज्ञापन
तकनीक. खाताबही से मिलेगी निजात, कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
जहानाबाद : ग्रामीण डाकघरों की स्थिति भी बहुरने वाली है. जल्द ही माइक्रोवेब सिस्टम (इलेक्ट्रानिक डिवाइस हैंड सेट) से कार्य शुरू होगा. इस सिस्टम के लागू होते ही कर्मियों को कागजी खाताबही मेंटेन करने के बोझ से मुक्ति मिल जायेगी. फिलहाल ऑनलाइन प्रक्रिया को मूर्त रूप देने के लिए विभाग ने छह चरण में बांटकर कार्यरत कर्मियों को प्रशिक्षित करने का फैसला लिया है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण डाकघर तक पूरे सिस्टम को पूर्ण रूप से प्रक्रियारत होने में कई माह का समय लग सकता है, लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जल्द से जल्द कार्य शुरू हो, इस प्रयास में डाक विभाग के आला अधिकारी लगे हुए हैं.
हाल-फिलहाल में बीते 10-20 जून तक ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत कार्य सुचारू करने के लिए जमा-निकासी सहित डाकघर से होने वाले विभिन्न कार्यों पर रोक लगा दी गयी थी. 10 दिन तक रिकाॅर्ड को मेंटेन कर अप-टू-डेट करने एवं ऑफिशियल कार्य के लिए जमा-निकासी होने पर रोक लगायी गयी थी. इस दौरान कर्मियों को इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस सिस्टम कार्य करने के तरीकों से भी अवगत कराया गया. बताया जाता है कि फिलहाल जहानाबाद मुख्य डाकघर में ऑनलाइन सिस्टम से कार्य जारी है, लेकिन उप डाकघरों में अभी भी हाईटेक सिस्टम से कार्य जारी नहीं हुआ है. जिले के मखदुमपुर, घोसी, स्टेशन स्थित जहानाबाद सहित विभिन्न जगहों पर कार्यरत उप डाकघरों को माइक्रो हैंड सेट डिवाइस से जोड़ने के लिए ऑनलाइन कार्य कराने पर जोर
दिया जा रहा.
माइक्रोवेब इलेक्ट्राॅनिक हैंड सेट के माध्यम से होगा कार्य
क्या कहते हैं अधिकारी
डाकघरों को हाईटेक बनाने के लिए विभाग प्रयासरत है. ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत कार्य शुरू होने पर कार्यरत कर्मी को इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस हैंड सेट उपलब्ध कराया जायेगा. इस उपकरण के माध्यम से कार्य करने के लिए प्रमंडल स्तर पर कर्मियों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है. फिलहाल सभी जगहों पर सुचारु रूप से कार्य करने में कुछ महीने का समय लग सकता है.
विवेक विमल, इंस्पेक्टर, डाक विभाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




