2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगा जदयू, जानिये क्या है तैयारी

Updated at : 01 Feb 2021 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगा जदयू, जानिये क्या है तैयारी

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि हम पार्टी के जनाधार वाले इलाकों का चयन करेंगे. इसके बाद सीटों की घोषणा होगी. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 का विधानसभा चुनाव पार्टी ने नहीं लड़ा.

विज्ञापन

पटना . जदयू 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगा. इसके लिए पार्टी ने फिलहाल अपने दमखम पर तैयारी शुरू कर दी है.

वहां की कमान जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अनुभवी नेता केसी त्यागी को दी गयी है. वे प्रभारी बनाये गये हैं.

उन्होंने संगठन मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों का दौरा शुरू कर दिया है. वे पिछले दिनों लखनऊ का दौरा कर चुके हैं, अब फरवरी में वाराणसी का दौरा प्रस्तावित है.

सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनाें पटना में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय हुआ था.

उत्तर प्रदेश में जदयू कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगा, इसका निर्णय कुछ समय बाद होगा. फिलहाल पार्टी का ध्यान अधिक- से- अधिक मतदाताओं को जोड़ने पर है.

सूत्रों का कहना है कि पूर्वांचल सहित भोजपुरी भाषी लोगों के बीच पार्टी अपना संपर्क का दायरा बढ़ाकर अपनी पहुंच बनाना चाहती है. इसके लिए बिहार से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों को प्राथमिकता में रखा गया है. इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में गठबंधन में जदयू शामिल था. वहां से पार्टी के सांसद और विधायक सहित उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री थे.

क्या कहते हैं केसी त्यागी

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि हम पार्टी के जनाधार वाले इलाकों का चयन करेंगे. इसके बाद सीटों की घोषणा होगी. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 का विधानसभा चुनाव पार्टी ने नहीं लड़ा.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस चुनाव से पहले कई जगहों पर जनसभाएं की थीं. इनमें बनारस, इलाहाबाद, देवरिया, गोरखपुर, कानपुर और लखनऊ शामिल हैं.

वहां की सभाओं में जुटे लोगों की संख्या से हमलोग उत्साहित थे. हालांकि ,2017 के बाद कार्यकर्ता बिखर गये. अब पार्टी संगठन पर काम होगा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन