jan nayak karpoori thakur: 35वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए कर्पूरी ठाकुर...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Feb 2023 9:18 AM

विज्ञापन

महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि मनाने से कुछ नहीं होने वाला, आज जरूरत है कि हम सभी उनके बताए मार्गों और विचारों पर चलकर शोषितों, वंचितों को उनका हक दिला सके

विज्ञापन

जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके दिखाये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. सहनी ने कहा कि वीआईपी पार्टी गरीबों, शोषितों और वंचितों की पार्टी है. हम लोग सही अर्थों में स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को मानने वाले हैं.

सहनी ने कहा कि पिछड़ों, शोषितों, वंचितों एवं गरीबों के अधिकारों की आजीवन लड़ाई लड़ने वाले ‘जननायक’ के विचारों को अपना कर और उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हम पिछड़ों, शोषितों और गरीबों की आवाज बन सकते है. उन्होंने कर्पूरी ठाकुर जी को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा शिक्षा प्रणाली में किए गए बदलाओं का ही परिणाम है कि आज आम लोगों तक शिक्षा पहुंची है.

सहनी ने कहा कि महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि मनाने से कुछ नहीं होने वाला, आज जरूरत है कि हम सभी उनके बताए मार्गों और विचारों पर चलकर शोषितों, वंचितों को उनका हक दिला सके, यही उन महापुरूषों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस मौके पर वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद और राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी अपने विचार रखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन