वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, पटना रेफर

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :06 May 2026 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, पटना रेफर

मलयपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया

विज्ञापन

बारात से लौटने के दौरान हादसा, 112 नंबर की पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल जमुई. मलयपुर-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान मुंगेर जिले के धपरी मोड़ निवासी सिद्धेश्वर तूरी के 25 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार के रूप में है. जानकारी के अनुसार मिथलेश कुमार अपने ससुराल बरहट थाना क्षेत्र के तमकुलिया गांव आया हुआ था. वह ससुराल से बारात में शामिल होने जिनहरा गया था और वापस लौटने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. फिऊ पटना रेफर हुये युवक की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन