खैरा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़कों को कराया खाली
Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :06 May 2026 7:06 PM (IST)
विज्ञापन

स्थानीय खैरा बाजार में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर बुधवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
विज्ञापन
खैरा.
स्थानीय खैरा बाजार में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर बुधवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. अंचलाधिकारी विश्वजीत कुमार के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र की मुख्य सड़कों और चौक-चौराहों को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की गयी. अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान के आगे बढ़ाये गये शेड और अन्य अस्थायी कब्जों को हटाया गया. अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं की जायेगी. कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपने सामान को हटाया, जबकि कुछ जगहों पर प्रशासन की टीम को सख्ती भी दिखानी पड़ी. अधिकारियों ने कहा कि लगातार मिल रही शिकायतों और यातायात में हो रही परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. बाजार की संकरी सड़कों पर अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी. अंचलाधिकारी विश्वजीत कुमार ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने दुकानदारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बाजार को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










