तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटा घायल

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :06 May 2026 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटा घायल

शहर स्थित सरकारी बस पड़ाव व डीएम आवास के समीप बुधवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गये

विज्ञापन

जमुई. शहर स्थित सरकारी बस पड़ाव व डीएम आवास के समीप बुधवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने घायल मां-बेटे को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. घायल मां-बेटे की पहचान मुंगेर जिले के गंगटा निवासी डब्लू सिंह की पत्नी पूनम देवी और उनके पुत्र राहुल कुमार के रूप में है. बताया जा रहा है कि राहुल अपनी मां को बाइक से दवा दिलाने के लिए जमुई ला रहे थे जैसे ही वह डीएम आवास के समीप पहुंचे तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां और पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है. प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन