मोबाइल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मोबाइल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

पुलिस ने थाना क्षेत्र के मौरा गांव से मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

गिद्धौर. पुलिस ने थाना क्षेत्र के मौरा गांव से मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को मौरा पंचायत के बंधौरा गांव निवासी राजेश कुमार पिता बिंदेश्वरी मांझी के घर से एवं बिरजू मांझी पिता कार्तिक मांझी के घर से देर रात्रि मोबाइल चोरी कर लिये जाने की सूचना मिली थी, जिसपर पीड़ित द्वारा थाने में शिकायत की गयी. इसी चोरी से जुड़े मामले में मौरा गांव के यादव टोला निवासी दिलीप यादव पिता शिवदानी यादव को पकड़कर थाना लाया गया जहां उसके पास से चोरी किये गए चार मोबाइल को बरामद किया गया है. इधर मामले को लेकर थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास रहा है, मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन