सहोदर भाई को मारपीट कर किया घायल

Updated:
विज्ञापन
सहोदर भाई को मारपीट कर किया घायल

थानाक्षेत्र के अलकजरा गांव निवासी अमृत कुमार यादव ने अपने सहोदर भाई पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है.

विज्ञापन

झाझा. थानाक्षेत्र के अलकजरा गांव निवासी अमृत कुमार यादव ने अपने सहोदर भाई पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में उन्होंने बताया कि मेरा मंझला भाई सुरेश यादव के साथ पंचायती हो रहा था. पंचायती के दौरान मंझला भाई से कहासुनी हो गया. मंझला भाई, भाभी उर्मिला देवी, भतीजा अरुण कुमार, उसके साथ गिद्धोर निवासी छोटी यादव आदि मेरे दुकान पर हरवे-हथियार से लैस होकर आया और गाली -गलौज करने लगा. उनलोगों ने मुझे, मेरी पत्नी व बच्चे को जान से मारने की कोशिश किया. जिससे किसी तरह हमलोग दुकान से भागकर जान बचाया. उसके बाद वे सभी लोग मेरे दुकान में तोड़फोड़ करते हुए दुकान में रखे 12 हजार चार सौ रुपए नकद निकाल लिया. इस बारे में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन