ePaper

बेहोशी की हालत में मिला युवक, 112 पुलिस टीम ने पहुंचाया अस्पताल, स्थिति नाजुक

Updated at : 25 Nov 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में मिला युवक, 112 पुलिस टीम ने पहुंचाया अस्पताल, स्थिति नाजुक

थाना क्षेत्र के छापा गांव में बीते सोमवार देर शाम बेहोशी की हालत में मिले एक युवक को 112 की पुलिस टीम रेफरल अस्पताल झाझा पहुंचाया.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के छापा गांव में बीते सोमवार देर शाम बेहोशी की हालत में मिले एक युवक को 112 की पुलिस टीम रेफरल अस्पताल झाझा पहुंचाया. रेफरल अस्पताल के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, युवक की उम्र करीब 35-36 वर्ष है. चिकित्सा प्रभारी डॉ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि युवक की हालत नाजुक है, इसलिए रेफर करना आवश्यक हो गया. उन्होंने कहा कि बेहोशी के कारणों का पता लगाने और उसे जरूरी चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए समुचित उपचार जारी है. हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन