सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

सोनो प्रखंड क्षेत्र के पंचपहाड़ी के समीप बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

जमुई. सोनो प्रखंड क्षेत्र के पंचपहाड़ी के समीप बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गयी. मृतक महिला सोनो प्रखंड क्षेत्र के बाबूडीह गांव निवासी सोभन चौधरी की 50 वर्षीय पत्नी शांति देवी थी. बताया जाता है कि शांती देवी अपनी बेटी के साथ कपड़ा खरीदने जा रही थी. इसी दौरान पंचपहाड़ी के समीप सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर शांति देवी को टक्कर मारते हुए फरार हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था जहां घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था. परिजन द्वारा पटना ले जाने की तैयारी की जा रही थी तभी उसकी मौत हो गयी. महिला की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया सभी का रो-रोकर बुरा हाल था.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन