झाझा में राकेश पुनः निर्विरोध बने जदयू प्रखंड अध्यक्ष

जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पद पर एक बार फिर राकेश कुमार दास को निर्विरोध चुना गया. उनके पुनर्निर्वाचन पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी.
झाझा. जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पद पर एक बार फिर राकेश कुमार दास को निर्विरोध चुना गया. उनके पुनर्निर्वाचन पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी. शुक्रवार को जदयू प्रखंड कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लखन मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की गई, जिसका संचालन भी लखन मंडल की देखरेख में हुआ. वहीं जयनंदन सिंह ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाते हुए पूरी चुनाव प्रक्रिया का पर्यवेक्षण किया. प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष राकेश कुमार दास तथा वरिष्ठ जदयू कार्यकर्ता डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने नामांकन दाखिल किया. नामांकन के उपरांत आपसी विचार-विमर्श हुआ, जिसके बाद डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने संगठन की एकता को प्राथमिकता देते हुए राकेश कुमार दास के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया. इसके बाद राकेश कुमार दास को सर्वसम्मति से पुनः प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया. इस मौके पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद राव, राजेंद्र गुप्ता, ठाकुर पंडित, कपिलदेव मंडल, मुरारी राय, गौतम सिंह, किष्ठो दास, गोपाल तूरी, कालेश्वर राणा, राजीव यादव, ब्रह्मदेव मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










