या देवी सर्वभूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता की गूंज से माहौल भक्तिमय
Updated at : 23 Jan 2026 9:46 PM (IST)
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर शुक्रवार को जिलेभर में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ की गयी. घर-घर के साथ-साथ विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और विभिन्न मोहल्लों में आकर्षक पंडाल बनाकर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी.
विज्ञापन
वसंत आगमन पर घर-घर हुई विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना
भक्ति रस में डूबे रहे विद्यार्थी व आम लोग, शहरभर में दिखा उत्सवी माहौलजमुई. वसंत पंचमी पर शुक्रवार को जिलेभर में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ की गयी. घर-घर के साथ-साथ विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और विभिन्न मोहल्लों में आकर्षक पंडाल बनाकर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी. मां सरस्वती के वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए मां सरस्वती की आराधना की. कई कोचिंग संस्थानों में शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर विद्या, विवेक और सफलता की कामना की. पूजा के उपरांत अनेक स्थानों पर प्रसाद वितरण भी किया गया.शहर के प्रमुख इलाकों में सजी आकर्षक पूजा पंडाल
शहर के महाराजगंज स्थित गरीब पार्टी, बजरंग दल, कालिका दल, महिसौड़ी स्थित जय जवान जय किसान दल, पुरानी बाजार स्थित कालिका दल, शिवनडीह स्थित भवानी दल, कल्याणपुर मोहल्ला स्थित विधार्थी वृंद सहित थाना चौक और बोधबन तालाब मोहल्ला में भव्य व आकर्षक पंडालों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी. या देवी सर्वभूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता… जैसे मंत्रों के उच्चारण से शैक्षणिक संस्थानों और पूजा स्थलों का माहौल पूरी तरह भक्तिरस में डूबा रहा.अबीर-गुलाल से किया गया बसंत का स्वागत
बसंत के आगमन की खुशी में विद्यार्थियों और आम लोगों ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं. सबसे अधिक चहल-पहल कोचिंग संस्थानों में देखी गयी, जहां छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से पूजा कर बसंत पर्व का उल्लास मनाया.भक्ति गीतों से गूंजते रहे हैं पूजा पंडाल
सरस्वती पूजा को लेकर पूरा बाजार क्षेत्र भक्तिमय बना रहा. भक्ति गीतों और मंत्रोच्चारण से पूजा पंडाल गूंज रहे हैं. छात्र-छात्राएं समूह बनाकर एक पंडाल से दूसरे पंडाल तक भ्रमण करते नजर आये. छोटे-छोटे बच्चे भी इस धार्मिक उत्सव का आनंद लेते दिखे.पूजा के बाद हुआ प्रसाद वितरण
पूजा संपन्न होने के बाद कई पंडालों में प्रसाद वितरण किया गया. इसे लेकर फलों के बाजार में भी खासा उत्साह देखा गया और कुछ फलों के दामों में वृद्धि दर्ज की गयी. प्रसाद पाने के लिए छात्र-छात्राओं की टोलियां देर शाम तक पूजा पंडालों का रुख करती रहीं. कुछ स्थानों पर पूजा देर से शुरू होने के कारण प्रसाद वितरण भी देर तक चलता रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




