ePaper

सड़क के पक्कीकरण के लिए ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Updated at : 21 Jan 2026 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क के पक्कीकरण के लिए ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

कच्ची सड़क के पक्कीकरण की मांग को लेकर बुधवार को पंचम कुमार मंडल, शंकर यादव व शमशेर अंसारी के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल ने स्थानीय विधायक सावित्री देवी ने ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह . चकाई प्रखंड अंतर्गत घुटवे-मोतीसिंहडीह पथ से टेलवा बाजार रेलवे हॉल्ट तक जाने वाली महत्वपूर्ण कच्ची सड़क के पक्कीकरण की मांग को लेकर बुधवार को पंचम कुमार मंडल, शंकर यादव व शमशेर अंसारी के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल ने स्थानीय विधायक सावित्री देवी ने ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क लगभग साढ़े ग्यारह किलोमीटर लंबी है जो घुटवे, कल्याणपुर और टेलवा पंचायत की हजारों की आबादी को जोड़ती है. बरसात के दिनों में हनुमान नगर चौक, देवपुराबरा और कुम्भार टोली के पास रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता है. इसके कारण आवागमन ठप हो जाता है. ग्रामीणों ने इस दौरान कुम्भार टोली शिव मंदिर के समीप नदी पर एक उच्च स्तरीय पुल निर्माण की भी मांग की. विधायक सावित्री देवी ने कहा कि ग्रामीणों की मांग जायज है. घुटवे से टेलवा बाजार तक की सड़क और नदी पर पुल का निर्माण क्षेत्र के विकास के लिए अनिवार्य है. मैं इस प्रस्ताव को पथ निर्माण विभाग के वरीय अधिकारियों के समक्ष प्राथमिकता से रखूंगी. मेरा प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द इस सड़क का पक्कीकरण कार्य शुरू कराया जाये, मौके पर पंचम कुमार मंडल, शंकर यादव, शमशेर अंसारी, राजेश कुमार, मोहन दास, मंटू ठाकुर, पिंटू यादव, प्रमोद साह सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन