स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों ने किया विरोध

Updated at :04 Feb 2025 9:28 PM
विज्ञापन
स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों ने किया विरोध

प्रखंड क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण इलाके नरगंजो अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में समुचित संसाधन नहीं रहने पर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदस्यों के साथ ग्रामीणों ने विरोध जताया है.

विज्ञापन

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण इलाके नरगंजो अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में समुचित संसाधन नहीं रहने पर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदस्यों के साथ ग्रामीणों ने विरोध जताया है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र नेता कार्तिक कुसुम यादव, सूरज बरनबाल समेत कई लोगों ने कहा कि सरकार ने समुचित स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनवा दिया है. लेकिन आज तक ना तो समुचित चिकित्सक आ रहे हैं, ना ही स्वास्थ्यकर्मी आ रहे हैं. इस कारण क्षेत्र के लोगों को ईलाज कराने में बहुत तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. छात्र नेताओं के अलावा ग्रामीणों ने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र में समुचित चिकित्साकर्मी व संसाधन की सुविधा नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. मौके पर हरिनंदन नंदन प्रजापति, राजेश यदुवंशी, सनोज यादव, मुकेश कुमार, चिंटू कुमार यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन