पति की सलामती के लिए महिलाओं ने वट वृक्ष को बांधा धागा

पति की लंबी उम्र की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री पर्व चकाई प्रखंड में सोमवार को उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया.
प्रतिनिधि, चंद्रमंडीह- चकाई पति की लंबी उम्र की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री पर्व चकाई प्रखंड में सोमवार को उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया. इस दौरान महिलाओं ने व्रत रखकर अपने सुहाग की रक्षा की कामना ईश्वर से की. सोमवार को अमावस्या की तिथि दिन के 11 बजकर 2 मिनट के बाद शुरू हुई. ऐसे में अधिकतर महिलाओं ने अमावस्या तिथि के प्रवेश होने के बाद ही पूजा अर्चना की. इस दौरान सुहागन महिलाओं की भीड़ विभिन्न बरगद पेड़ के नीचे जुटने लगी थी. जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महिलाओं ने वट वृक्ष के पूजन के साथ ही वृक्ष में कच्चा धागा या मोली बांधकर उसकी परिक्रमा की. रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं इस दौरान सोलह शृंगार कर पूजा करने के लिए पहुंची थी. पंडित श्याम सुंदर पांडेय ने बताया कि पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं एक दिन पूर्व उपवास रखती हैं. तत्पश्चात वट सावित्री पूजन के दिन वट वृक्ष का पूजन करती हैं. पूजन के दौरान महिलाएं सदा सुहागिन रहने का आशीष ईश्वर से मांगती है. उन्होंने बताया कि इस पर्व को सर्वप्रथम सती सावित्री ने किया था. इसके कारण उन्हें सुहागन रहने का आशीष प्राप्त हुआ था. इस व्रत के कारण ही सत्यवान की आयु पूरी हो जाने के बाद भी यमराज ने पुन: जीवनदान दे दिया था. तभी से सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए इस व्रत को धारण करती हैं. वहीं वट सावित्री पूजन को लेकर रविवार को प्रखंड के विभिन्न बाजारों के फल दुकान, मिठाइ दुकान, शृंगार दुकान सहित अन्य दुकानों मे ग्राहकों की काफी भीड़ देखी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




