ePaper

जमुई में 26 से 31 जनवरी तक मनेगा वसंत पंचमी महोत्सव

Updated at : 22 Jan 2026 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
जमुई में 26 से 31 जनवरी तक मनेगा वसंत पंचमी महोत्सव

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन की ओर से वसंत पंचमी महोत्सव–2026 का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

जमुई . कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन की ओर से वसंत पंचमी महोत्सव–2026 का आयोजन किया जायेगा. डीएम श्री नवीन ने बताया कि यह महोत्सव जमुई जिले में 26 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित होगा. महोत्सव के अंतर्गत प्रतियोगिता-सह-प्रदर्शनी का आयोजन श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम के प्रांगण एवं चंद्रशेखर सिंह संग्रहालय में किया जाएगा. कार्यक्रम प्रतिदिन पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक चलेगा. इस महोत्सव के लिए जिला कला संस्कृति पदाधिकारी विकेश कुमार को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.डीएम ने बताया कि महोत्सव में जमुई जिले की इच्छुक छात्राएं चित्रकला, फोटोग्राफी, क्राफ्ट एवं मूर्ति कला जैसी विभिन्न विधाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगी. आवेदक का बिहार राज्य का निवासी होना आवश्यक है, जबकि जमुई जिले के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को विशेष प्राथमिकता दी जायेगी. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आयु एवं आय की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गयी है. इसके अलावा जमुई जिले से बाहर के कलाकारों को भी प्रतियोगिता-सह-प्रदर्शनी में भाग लेने का अवसर दिया जायेगा. इच्छुक प्रतिभागी आवेदन पत्र भरकर जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, जमुई में जमा कर सकते हैं अथवा ई-मेल के माध्यम से dacojamui@gmail.com पर आवेदन भेज सकते हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य आमजनों को बसंत पंचमी के सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व से अवगत कराना तथा जिले में कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करना है. उन्होंने कलाकारों और छात्राओं से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन