ePaper

अनियंत्रित कार पेड़ में टकरायी, तीन युवकों की मौत

Updated at : 19 Apr 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित कार पेड़ में टकरायी, तीन युवकों की मौत

सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर महना गांव के समीप हादसा

विज्ञापन

अलीगंज. प्रखंड क्षेत्र स्थित सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर महना गांव के समीप शनिवार अहले सुबह सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक युवक इलाजरत है. जानकारी के अनुसार जमुई जिला मुख्यालय स्थित सिरचंद नवादा निवासी बाबू गुप्ता पिता राजू गुप्ता, रिशु सिन्हा, कल्याणपुर निवासी विक्रम कुमार पिता सुनील यादव, अमरथ निवासी रोहित कुमार अलीगंज प्रखंड के बेगवा गांव निवासी स्व विनोद सिंह के यहां शादी में भाग लेने गया था. शादी में भाग लेकर एसयूवी कार से सभी वापस घर लौट रहे थे, तभी महना गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के पास पेड़ में टकरा गयी. लोगों ने बताया कि वाहन की गति अधिक होने के कारण वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ पीछे का दोनों टायर टूट कर दूर जा गिरा, जबकि उस पर सवार तीनों युवक भी बुरी तरह से घायल हो गये. तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं कार चला रहा अमरथ निवासी रोहित कुमार घायल होकर इलाजरत है. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. घटना को लेकर मृतकाें के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन