अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक रेफर

प्रखंड क्षेत्र के कुंआबांक गांव के समीप बुधवार की सुबह अनियंत्रित बाइक सवार सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया.
झाझा. प्रखंड क्षेत्र के कुंआबांक गांव के समीप बुधवार की सुबह अनियंत्रित बाइक सवार सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया. लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है. घायल युवक ने बताया कि वह बांका से अपना गांव लौट रहा था. तभी यह घटना घटी है. चिकित्सक ने युवक को खतरे से बाहर बताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










