मलयपुर थाना के समीप अनियंत्रित ऑटो ने दो बाइक सवार को मारी टक्कर, दो घायल
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 10 May 2026 7:36 PM
जिले के मलयपुर थाना के समीप रविवार की शाम एक अनियंत्रित ऑटो ने दो बाइक को टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में दो बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये.
जमुई. जिले के मलयपुर थाना के समीप रविवार की शाम एक अनियंत्रित ऑटो ने दो बाइक को टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में दो बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे 112 नंबर की पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है. घायलों की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के नूमर निवासी राजीव कुमार सिंह तथा दूसरे घायल की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के कृष्णापट्टी मोहल्ला निवासी मुन्ना सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि घायल राजीव सिंह मधुबन लाइन होटल में कार्य करता है और बाइक पर सवार होकर सब्जी लाने मलयपुर गया था, जबकि दूसरा घायल अपने निजी कार्य से मुंगेर जिले के तारापुर गये थे. जहां से घर लौट रहे थे. इसी दौरान मलयपुर थाना के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने अनियंत्रित होकर दोनों बाइक में टक्कर मार दिया. हालांकि, घटना के बाद 112 नंबर की पुलिस द्वारा ऑटो को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल, दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










