ePaper

कोलकाता व सिवान के बीच चलेंगी दो अनारक्षित विशेष ट्रेनें

Updated at : 07 Nov 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता व सिवान के बीच चलेंगी दो अनारक्षित विशेष ट्रेनें

रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा के लिए कोलकाता एवं सिवान के बीच दो अनारक्षित विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

झाझा . रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा के लिए कोलकाता एवं सिवान के बीच दो अनारक्षित विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि गाडी़ संख्या 05584 सिवान-कोलकाता अनारक्षित विशेष ट्रेन बीते छह नवंबर को सिवान से रात्रि के 09:55 बजे प्रस्थान किया. सात नवंबर को 03:00 बजे कोलकाता पहुंची. इसी प्रकार गाडी़ संख्या 05583 कोलकाता – सिवान अनारक्षित विशेष ट्रेन 7 नवंबर को कोलकाता से शाम 06:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न11:00 बजे सिवान पहुंचेगी. यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा आदि स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी. इसी तरह गाडी़ संख्या 05086 सिवान – कोलकाता अनारक्षित विशेष ट्रेन 07 एवं 08 नवंबर को सिवान से शाम 06:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन अपराह्न 03:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वहीं गाडी़ संख्या 05085 कोलकाता–सिवान अनारक्षित विशेष ट्रेन अगमी 08 एवं 09 नवंबर को कोलकाता से शाम 06:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन अपराह्न 01:45 बजे सिवान पहुंचेगी. यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा आदि स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन