ePaper

भूमि विवाद को लेकर मारपीट में दो लोग घायल, भर्ती

Updated at : 06 Sep 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद को लेकर मारपीट में  दो लोग घायल, भर्ती

नगर परिषद क्षेत्र के लिया मोहल्ला शनिवार को भूमि विवाद के रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. मारपीट में एक पक्ष से श्यामनंदन मंडल और दूसरे पक्ष से जीवन कुमार घायल हो गया.

विज्ञापन

जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के लिया मोहल्ला शनिवार को भूमि विवाद के रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. मारपीट में एक पक्ष से श्यामनंदन मंडल और दूसरे पक्ष से जीवन कुमार घायल हो गया. परिजन द्वारा दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल जीवन कुमार ने बताया कि मैं अपने पिता के साथ गांव के मुनेश्वर मंडल के घर सरकार द्वारा चलाये जा रहे भूमि सर्वेक्षण का कागज लेने गया था. इसी दौरान पीछे से श्यामनंदन मंडल आया और गाली-गलौज करने लगा. जिसका विरोध करने पर श्यामनंदन मंडल, चंद्रकांत कुमार व हरिनंदन मंडल सहित अन्य लोगों ने मारपीट शुरू कर दिया. इस मारपीट में मैं और मेरे पिताजी घायल हो गये, जबकि दूसरे पक्ष से घायल श्यामनंदन मंडल ने जीवन कुमार और उसके पिता पर मारपीट शुरू करने का आरोप लगाया है. दोनों पक्षों द्वारा सदर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया गया है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन