सरिया लदा ई-रिक्शा की ठोकर से बाइक सवार दो घायल

Updated:
विज्ञापन
सरिया लदा ई-रिक्शा की ठोकर से बाइक सवार दो घायल

झाझा-जमुई मुख्य मार्ग पर सोहजना के समीप सरिया लदे ई-रिक्शा की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गये.

विज्ञापन

झाझा. झाझा-जमुई मुख्य मार्ग पर सोहजना के समीप सरिया लदे ई-रिक्शा की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. घायल की पहचान सोनो चौक निवासी मो अफसर व मो सलमान के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ई-रिक्शा पर सरिया लोड कर ले जाया जा रहा था. सोहजाना मोड़ के समीप रिक्शा चालक ने अचानक गलत दिशा में रिक्शा मोड़ दिया और बाइक सवार दोनों इसके चपेट में आ गया. सरिया बाइक चालक के सीना में जा घुसा और बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी. इससे उसपर सवार दूसरा युवक भी घायल हो गये. इसकी जानकारी मिलने दोनों घायल के परिजन आनन-फानन में वहां पहुंचे और अस्पताल ले गये. चिकित्सक ने दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन