ePaper

ट्रक की ठोकर से ई-रिक्शा चालक सहित दो घायल

Updated at : 27 May 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की ठोकर से ई-रिक्शा चालक सहित दो घायल

जिले के मोहनपुर थाना के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ई- रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में ई- रिक्शा चालक और एक यात्री सहित दो लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जमुई जिले के मोहनपुर थाना के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर ई- रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में ई- रिक्शा चालक और एक यात्री सहित दो लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है. घायल ई- रिक्शा चालक की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के सोनदीपी गांव निवासी खेलो यादव के रूप में हुई है. जबकि यात्री की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के घोरलाही गांव निवासी नीतीश कुमार साव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि ई-रिक्शा पर सवार होकर नीतीश कुमार साव झाझा जा रहा था. जैसे ही ई-रिक्शा मोहनपुर थाना के समीप पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मारते हुये फरार हो गया. जिससे चालक और यात्री घायल हो गये. बताया जाता है कि घायल नीतीश कुमार साव मुंगेर जिले के जमालपुर सदर अस्पताल में एंबुलेंस चालक के पद पर कार्यरत हैं. फिलहाल दोनों घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन