सड़क दुर्घटना में बंधन बैंक के दो कर्मी घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Oct 2024 11:01 PM
समाहरणालय के समीप हादसा
जमुई. समाहरणालय के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. घायल नगर परिषद क्षेत्र के भछियार मुहल्ला निवासी सुभाष कुमार दास व सूरज कुमार है. घायल सुभाष कुमार दास ने बताया कि हम दोनों बंधन बैंक में कार्यरत हैं. बाइक से हम-दोनों अपनी निजी काम से समाहरणालय की ओर जा रहे थे. इसी दौरान समाहरणालय के समीप एक तेज रफ्तार वाहन के चकमा देने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और हम दोनों घायल हो गये. इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल की स्थिति खतरे से बाहर बतायी है.
जिलेबिया मोड़ में दो बाइको की टक्कर में जमुई के दो श्रद्धालु घायल
कटोरिया/जमुई. सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत कटोरिया-बेलहर मुख्य मार्ग पर जिलेबिया मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर दो बाइक की सीधी टक्कर में बाइक पर सवार जमुई जिला के दो श्रद्धालु जख्मी हो गये. दुर्घटना में जख्मी हुए श्रद्धालु रिश्ते में समधी व समधन हैं. जिसमें चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के गिरधरा गांव निवासी रीतो दास एवं उनकी समधन रिमनी देवी पति दशरथ दास ग्राम माधोपुर शामिल हैं. जख्मी श्रद्धालुओं को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा एसडी मंडल, डा विनोद कुमार व डा अमित कुमार महाजन ने जख्मी श्रद्धालुओं का प्राथमिक उपचार किया. जख्मी रीतो दास ने बताया कि वे अपनी समधन के साथ बाइक द्वारा सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबाधाम जा रहे थे. जिलेबिया मोड़ के समीप अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें वे लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










