बाइक की ठोकर से दो बच्चे घायल

चकाई-दुलमपुर मुख्य मार्ग पर कोहवरा टांड गांव में बाइक की चपेट में आने से दो बच्चे घायल हो गये.
चकाई. चकाई-दुलमपुर मुख्य मार्ग पर कोहवरा टांड गांव में बाइक की चपेट में आने से दो बच्चे घायल हो गये. घायल बच्चे की पहचान कोहवरा टांड निवासी गणेश मोहली के पुत्र सोनू व पुत्री मुन्नी के रूप में हुई. वहीं दोनों घायल बच्चों को चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों खतरे से बाहर हैं. बताया जाता है कि दोनों बच्चे अचानक दौड़ कर सड़क पार करने लगे इसी बीच चकाई बाजार की और से आ रहे बाइक से टक्कर हो गयी. वहीं बाइक चालक को भी आंशिक रूप से चोट आयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










