ePaper

विद्युत ऊर्जा की चोरी, दो पर प्राथमिकी

Updated at : 17 Jan 2026 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
विद्युत ऊर्जा की चोरी, दो पर प्राथमिकी

शुक्रवार को प्रखंड की सारेबाद पंचायत स्थित ललमटिया चपरी गांव में विभागीय टीम ने विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध छापेमारी की. अभियान के दौरान दो उपभोक्ताओं को बिजली की चोरी करते पाया गया.

विज्ञापन

सोनो. शुक्रवार को प्रखंड की सारेबाद पंचायत स्थित ललमटिया चपरी गांव में विभागीय टीम ने विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध छापेमारी की. अभियान के दौरान दो उपभोक्ताओं को बिजली की चोरी करते पाया गया. जानकारी देते विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सोनो के कनीय विद्युत अभियंता प्रीतम राज ने बताया कि ललमटिया चपरी गांव में उमेश यादव के घर पर जांच की, जहां एलटी लाइन से टोका जोड़कर 0.156 किलोवाट बिजली की चोरी की जा रही थी. इससे कंपनी को करीब 6031 रुपये का नुकसान हुआ. इसके बाद सुनील यादव के घर पर छापेमारी की गयी, जहां 0.078 किलोवाट बिजली की चोरी की गयी थी इससे लगभग 3016 रुपये की क्षति का आकलन किया गया. दोनों स्थानों से चोरी में प्रयुक्त तार जब्त किये गये और जुर्माना तय करते हुए उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपितों ने जांच टीम को धमकी भी दी. प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन