गणित की जटिल अवधारणाओं को रुचिकर ढंग से समझाएं शिक्षक

Updated:
विज्ञापन
गणित की जटिल अवधारणाओं को रुचिकर ढंग से समझाएं शिक्षक

जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत गादी कटौना में स्थानीय ब्लैक डायमंड पब्लिक स्कूल के सभागार में सीबीएसई, सीओई पटना की ओर से शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार एवं रविवार को किया गया.

विज्ञापन

जमुई. जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत गादी कटौना में स्थानीय ब्लैक डायमंड पब्लिक स्कूल के सभागार में सीबीएसई, सीओई पटना की ओर से शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार एवं रविवार को किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ रिसोर्स पर्सन अनूप कुमार, गौर चंद्र महतो, डॉ अनिल कुमार सिंह और प्राचार्य डॉ कमललता सोनी द्वारा संयुक्त किया गया. इससे पूर्व छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर अतिथियों का स्वागत किया. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ज्वायफुल मैथमेटिक्स यानी गणित को आनंददायक और सरल तरीके से छात्रों तक पहुंचाने की विधियों से शिक्षकों को अवगत कराना था. प्रशिक्षण के दौरान अतिथियों ने गणित की जटिल अवधारणाओं को रुचिकर ढंग से समझाने की तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि शिक्षण पद्धति को रचनात्मक और व्यावहारिक बनाने से छात्रों की भागीदारी एवं समझ में वृद्धि होती है. कार्यक्रम में ब्लैक डायमंड पब्लिक स्कूल और विनोबा भावे पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने भाग लिया. मंच संचालन शिक्षक शीश इकबाल ने किया, जबकि कार्यक्रम का समापन शिक्षक आशुतोष कुमार सिंह के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ. मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक, शिक्षिका एवं कर्मीगण उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन