ePaper

शिक्षिकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

Updated at : 22 Jan 2026 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षिकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय (हायर सेकेंडरी) के सभागार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित शिक्षिकाओं को स्कूली बालिकाओं की तरुणावस्था (एडोलसेंट) से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

जमुई. मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय (हायर सेकेंडरी) के सभागार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित शिक्षिकाओं को स्कूली बालिकाओं की तरुणावस्था (एडोलसेंट) से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) नितेश कुमार ने किया. डीपीओ नितेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में स्कूलों में अध्ययनरत बालिकाओं को उनकी तरुणाई से संबंधित शारीरिक व मानसिक परिवर्तनों की सही जानकारी मिलना अत्यंत आवश्यक है. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला इक्विटी को-ऑर्डिनेटर विक्रमादित्य ने बताया कि प्रशिक्षण में सदर प्रखंड से 18, बरहट से 11, लक्ष्मीपुर से 16 तथा अलीगंज से 14 शिक्षिकाओं को नोडल शिक्षिका के रूप में चयनित कर प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर गौतम कुमार एवं अंजलि नारायण द्वारा दिया गया. गौतम कुमार प्लस टू उच्च विद्यालय जिन्हारा, लक्ष्मीपुर के शिक्षक हैं, जबकि अंजलि नारायण जेएसपीएस लक्षुआड़, सिकंदरा की शिक्षिका हैं. प्रशिक्षण के दौरान उच्च विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, माहवारी से संबंधित जानकारी विस्तार से दी गई. साथ ही माहवारी के पूर्व, दौरान एवं उपरांत बरती जाने वाली सावधानियों, उपचार, प्राथमिक चिकित्सा किट, सखी सहायता डेस्क आदि विषयों पर भी विस्तृत मार्गदर्शन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन