फैशन ज्वेलरी के सफल प्रशिक्षुओं को मिला दक्षता प्रमाण पत्र

Updated:
विज्ञापन

जेएसएस निदेशक अंशुमान के निर्देश पर सफल प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र वितरित किया गया.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र के सोहजाना गांव में जन शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित फैशन ज्वेलरी संकाय में उत्तीर्ण प्रशिक्षु के बीच बुधवार को प्रमाण पत्र का वितरित किया गया. इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहजाना से शिक्षिका वंदना कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने कहा कि कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के देखरेख में संचालित जन शिक्षण संस्थान जिले के युवाओं को कौशल परक शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने में अपनी महती भूमिका निभा रहा है. वहीं ट्रेनर कुमारी दीपा ने बताया कि प्रशिक्षुओं को नामांकन उपरांत फैशन ज्वेलरी की ट्रेनिंग दी गई थी, जिसकी परीक्षा ली गयी, उन्होंने बताया कि जेएसएस निदेशक अंशुमान के निर्देश पर सफल प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र वितरित किया गया. मौके पर जन शिक्षण संस्थान के प्रोग्राम असिस्टेंट कुंदन कुमारी, फील्ड ऑफिसर सोनी कुमारी के अलावा ऊषा देवी, वंदना कुमारी सहित अन्य प्रशिक्षु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन