ePaper

पुलिस ने तीन शराबियों को किया गिरफ्तार

Updated at : 29 Oct 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने तीन शराबियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने गश्ती के दौरान नगर परिषद क्षेत्र के गांधी चौक के समीप से तीन शराबी को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

झाझा. पुलिस ने गश्ती के दौरान नगर परिषद क्षेत्र के गांधी चौक के समीप से तीन शराबी को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी क्षेबर राम व अरविंद कुमार गश्ती में थे. तभी गांधी चौक के समीप तीन व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा. पुलिस ने उसे पकड़ लिया. जब उसकी जांच की गई तो तीनों शराब पिये हुए था. पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार कर लिया. तीनों गिरफ्तार की पहचान गांधी चौक निवासी लाल कुमार उर्फ सदानंद मथुरी, सुशांत कुमार व झारखंड राज्य के धनबाद जिला स्थित गोमो हरिहरपुर निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन