दो घरों में सेंधमारी कर दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की चोरी

बरदघट्टा गांव में बीते शनिवार रात्रि चोरों ने सेंधमारी कर दो घरों से दो लाख से अधिक रुपये के सामान की चोरी कर ली.
गिद्धौर . थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले बरदघट्टा गांव में बीते शनिवार रात्रि चोरों ने सेंधमारी कर दो घरों से दो लाख से अधिक रुपये के सामान की चोरी कर ली, जानकारी के अनुसार, गंगरा पंचायत अंतर्गत पड़नेवाले बरदघट्टा गांव निवासी गृहस्वामी लगनी देवी पति स्व लक्ष्मण यादव एवं सलमा खातून पति निसार अंसारी के घर चोरों ने देर रात्रि कमरे के खिड़की काट सेंधमारी करते हुए घर के बक्से में रखे सोने, चांदी के आभूषण, बर्तन सहित कई बेशकीमती सामान की चोरी कर ली. पीड़ित गृह स्वामी लगनी देवी व सलमा खातून ने बताया कि रोज की भांति हम सभी परिवार अपने घर में खाना खाकर सोने चले गये. चोरों ने बक्से को तोड़कर उसमें रखे सोने का मंगल सूत्र, सोने से बना लॉकेट, सोने का मांगटिका, दो जोड़ी चांदी की पायल, चांदी के 40 भर के वजन की जलेबी 05 भरी की कमर खोसनी, कांसा, पीतल का बर्तन 20 हजार रुपये नकदी सहित कई सामान की चोरी कर ली. इधर चोरी के इस वहीं चोरी के घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर गिद्धौर थाने के डायल 112 नंबर की पुलिस टीम सहित गिद्धौर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




