ePaper

विद्यालय का ताला तोड़ हजारों रुपये के समान की चोरी

Updated at : 17 Nov 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय का ताला तोड़ हजारों रुपये के समान की चोरी

चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाघापतार में बीते रविवार रात चोरी की वारदात हुई है.

विज्ञापन

चकाई . चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाघापतार में बीते रविवार रात चोरी की वारदात हुई है. विद्यालय के प्रधानाध्यापिका हेमलता टुडू ने घटना की लिखित सूचना चंद्रमंडी पुलिस को दी है. प्रधानाध्यापिका ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह उन्हें ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली कि विद्यालय का कमरा और ऑफिस का ताला टूटा हुआ है .इसके बाद जब वह विद्यालय पहुंची तो देखा कि ऑफिस और कमरा का ताला टूटा है तथा ऑफिस का गोदरेज और अलमारी का भी ताला टूटा हुआ है. जबकि चोरों द्वारा विद्यालय में पानी आपूर्ति के लिए लगा समरसेबल, स्टाटर घंटी आदि की चोरी कर ली गयी है. चंद्रमंडी पुलिस मामले की जांच कर रही है. मालूम हो कि प्रखंड में इन दिनों चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन