ePaper

बदमाशों ने युवक को लोहे की रॉड से पीटा, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 08 Dec 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
बदमाशों ने युवक को लोहे की रॉड से पीटा, जांच में जुटी पुलिस

नगर परिषद क्षेत्र के खैरा मोड़ स्थित मिठाई दुकान में काम कर रहे एक युवक को बदमाशों ने लाठी-डंडा तथा रॉड से पीटकर घायल कर दिया है.

विज्ञापन

जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के खैरा मोड़ स्थित मिठाई दुकान में काम कर रहे एक युवक को बदमाशों ने लाठी-डंडा तथा रॉड से पीटकर घायल कर दिया है. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया और घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी. घायल युवक नप क्षेत्र के नीमारंग मोहल्ला निवासी कपिलदेव पंडित के पुत्र चंदन पंडित ने बताया कि मैं खैरा मोड़ स्थित एक मिठाई दुकान में काम करता हूं. सोमवार सिगरेट पीने को लेकर एक युवक के साथ कहा- सुनी हो गयी थी. इसी रंजिश में उक्त युवक अपने एक दर्जन साथियों को बुला लिया और अचानक लोहे की रॉड, लाठी- डंडा से हमला कर दिया. युवक ने बताया कि सभी आरोपित शांति नगर मोहल्ला के रहने वाले हैं. घायल युवक ने घटना की लिखित शिकायत सदर थाने में दर्ज करवायी है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन