मंगेतर से मिलने पहुंचा युवक, ग्रामीणों ने मंदिर में करवा दी शादी

Updated:
विज्ञापन
मंगेतर से मिलने पहुंचा युवक, ग्रामीणों ने मंदिर में करवा दी शादी

ढाई साल से टलती आ रही शादी के इंतजार में थक चुके एक युवक ने जब अपनी मंगेतर से चोरी-छिपे मिलने का फैसला किया, तो उसे यह अंदाजा नहीं था कि ग्रामीण उसका विवाह उसी रात मंदिर में करवा देंगे.

विज्ञापन

जमुई. ढाई साल से टलती आ रही शादी के इंतजार में थक चुके एक युवक ने जब अपनी मंगेतर से चोरी-छिपे मिलने का फैसला किया, तो उसे यह अंदाजा नहीं था कि ग्रामीण उसका विवाह उसी रात मंदिर में करवा देंगे. मामला जमुई जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के लठाने गांव का है, जहां ग्रामीणों ने युवक और युवती को रंगे हाथों पकड़ने के बाद मंदिर में शादी करवा दी. जानकारी के अनुसार लखीसराय जिले के रहने वाले गोलू कुमार की शादी जमुई निवासी निशा कुमारी से ढाई साल पहले तय हुई थी. दोनों के बीच तभी से फोन पर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया था. पहली बार जब शादी की तारीख तय हुई तो गोलू के चाचा की मृत्यु हो गई, जिससे शादी टल गई. दूसरी बार जब मुहूर्त निकाला गया तो निशा की दादी का देहांत हो गया. इस कारण अगले एक साल तक कोई शुभ तिथि नहीं निकल पाई और शादी लगातार टलती रही. इधर, सूरत में काम कर रहे गोलू छुट्टी लेकर अपने घर लौटा और सीधे निशा से मिलने लठाने गांव पहुंच गया, जहां उसका ननिहाल है. रात के अंधेरे में दोनों चोरी-छिपे मिल रहे थे, तभी गांव वालों की नजर उन पर पड़ गयी. ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और गांव के मंदिर में शादी करवा दी. निशा ने बताया कि वह भी इस शादी से खुश है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन