समाहरणालय कर्मियों ने ली सुरक्षित वाहन चलाने की शपथ

Published at :04 Mar 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
समाहरणालय कर्मियों ने ली सुरक्षित वाहन चलाने की शपथ

बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की शपथ दिलायी.

विज्ञापन

जमुई. जिला परिवहन पदाधिकारी मो इरफान के नेतृत्व में मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में विभागीय अधिकारी व कर्मियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. इस दौरान डीटीओ मो इरफान ने कहा कि जीवन की गारंटी के लिए सुरक्षित ड्राइविंग करें. वाहन चलाते वक्त अगर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति मिले तो उनकी जरूर मदद करें. आम लोगों को सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का अनुपालन करने के लिए सजग और सचेत करें.

बीडीओ ने सड़क सुरक्षा को लेकर दिलायी शपथ

चकाई. बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की शपथ दिलायी. इस दौरान लोगों ने सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करने, बिना हेलमेट पहन दोपहिया वाहन नहीं चलाने, बिना सीट बेल्ट बांधे चारपहिया वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने व लोगों को भी वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली. इसके साथ ही लोगाें ने सड़क पर पड़े दुर्घटना पीड़ित किसी भी व्यक्ति मदद करने का भी संकल्प लिया. वहीं शपथ के बाद मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति की अवश्य मदद करें और हो सके तो उसे समय पर चिकित्सा सुविधा मुहैया करावे. इसके लिए आपको पुलिस से डरने की कोई बात नहीं. कोई पूछताछ नहीं होगी बल्कि इस पुण्य कार्य के लिए आपको पुरस्कृत किया जायेगा. मौके पर सीओ राजकिशोर साह, नाजिर श्याम सुंदर, राजीव सिन्हा, कामेश्वर दास, बालमुकुंद कुमार, शशि कुमार, जेई स्वीटी कुमारी, मुखिया पोझा अब्बास अंसारी, पंचायत समिति जानकी दास, उदय यादव सहित दर्जनो लोग मौजूद थे. आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन