उधार रुपये मांगने पर दामाद को पीटकर किया घायल

Updated:
विज्ञापन
उधार रुपये मांगने पर दामाद को पीटकर किया घायल

थाना क्षेत्र के धोबियाकुरा गांव में उधार के रूप में दिये रुपये मांगने पर ससुर, साला व अन्य ने मिलकर दामाद को मारपीट कर घायल कर दिया.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के धोबियाकुरा गांव में उधार के रूप में दिये रुपये मांगने पर ससुर, साला व अन्य ने मिलकर दामाद को मारपीट कर घायल कर दिया. उसे बचाने के लिए युवक की पत्नी, सास पहुंची तो दोनों के साथ भी मारपीट की गयी. घायल की पहचान सोनो थाना क्षेत्र निवासी मुकेश दास, उसकी पत्नी रूपा देवी, सास सोना देवी के रूप में हुई है. घायल मुकेश दास ने बताया कि चार साल पहले अपने ससुर सुरेश रविदास और साला चंदन दास को 75 हजार रुपये किसी दूसरे से लेकर उधार लेकर दिये थे. उसके बाद ससुर, साला से रुपये मांग रहा था. लगातार वे लोग रुपये लौटाने में आनाकानी कर रहे थे. मंगलवार को रुपये को लेकर मुझे कुछ लोगों के साथ पंचायती के लिए बुलाया. जब मैं उनके घर धोबियाकुरा गांव पहुंचकर रुपये की मांग की तो उनलोगों ने मेरे साथ मारपीट की. उन्होंने ने बताया कि घटना की जानकारी थाने को दी गयी है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन