पटना से निकाली गयी रैली नागी पक्षी आश्रयणी पहुंची

Updated:
विज्ञापन
पटना से निकाली गयी रैली नागी पक्षी आश्रयणी पहुंची

तृतीय पक्षी महोत्सव ”कलरव 2025” की सफलता को लेकर पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा इसकी जागरूकता को लेकर अरण्य भवन पटना से एक बाइक रैली निकाली गयी.

विज्ञापन

झाझा. तृतीय पक्षी महोत्सव ””कलरव 2025”” की सफलता को लेकर पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा इसकी जागरूकता को लेकर अरण्य भवन पटना से एक बाइक रैली निकाली गयी. रैली को वन एव पर्यावरण मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. बाइक रैली पटना से पूरे क्षेत्र में भ्रमण करते हुए बीते मंगलवार की देर संध्या को नागी पक्षी आश्रयणी पहुंची. जहां मौजूद वन प्रमंडल पदाधिकारी तेजस जायसवाल ने बाइक रैली में शामिल लोगों का स्वागत किया. डीएफओ श्री जायसवाल ने बताया कि तृतीय पक्षी महोत्सव की सफलता व जागरूकता को लेकर मंत्री की देखरेख में एक बाइक रैली पटना से निकाली गयी थी. उन्होंने बताया कि नागी पक्षी अभयारण्य में पक्षियों की सुंदरता, जैव विविधता और संरक्षण के प्रति जन जागरूकता को लेकर यह रैली निकाली गई थी. उन्होंने आम प्रकृति प्रेमी व पक्षी प्रेमियों से 27 व 28 फरवरी को होने वाले पक्षी महोत्सव में आमंत्रित करते हुए अपील किया है कि नागी की संरक्षण को लेकर वन विभाग का सहयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन