बेमौसम बारिश खेत में गेहूं की फसल नष्ट

Updated:
विज्ञापन
बेमौसम बारिश खेत में गेहूं की फसल नष्ट

बेमौसम बारिश ने प्रखंड क्षेत्र के कृषकों की परेशानी को बढ़ा दी है. बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से बेमौसम बारिश के कारण खेतों में लगे गेहूं की फसल लगभग बर्बाद हो गयी है.

विज्ञापन

गिद्धौर. बेमौसम बारिश ने प्रखंड क्षेत्र के कृषकों की परेशानी को बढ़ा दी है. बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से बेमौसम बारिश के कारण खेतों में लगे गेहूं की फसल लगभग बर्बाद हो गयी है. इससे किसानों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. वहीं गरमा सब्जी की खेती कर रहे किसान को भी अचानक बारिश से परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं. बताते चलें कि शुक्रवार त्रिलोकी यादव, छोटू यादव, कुणाल सिंह, भूषण सिंह, मंगल शर्मा, दामोदर पंडित, गणेश यादव, रामचंद्र पासवान, गिरधारी पंडित, छोटू रजक, तेंतर रजक आदि ने बताया कि आसमान में बादल के साथ अचानक आयी आंधी-बारिश ने लोगों को चिंतित कर दिया है. बारिश से खेतों में पानी जमा हो गया. किसानों ने बताया कि बारिश से गरमा फसल गेहूं को काफी नुकसान पहुंचा है. खेतों में पानी जमा हो जाने से सब्जी की खेती पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. बीते सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश से गेंहू की फसल कटकर खेत में पड़ी हुई बर्बाद हो गयी है. कृषकों ने यह भी कहा कि बड़ी मेहनत मशक्कत कर हम क्षेत्र के किसानों ने फसल लगायी थी, जो नष्ट हो गयी. अब हम लोगों को साल भर प्रकृति की इस मार का दंश झेलना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन