भागवत कथा को लेकर निकाली गयी कलशयात्रा

चकाई प्रखंड अंतर्गत सरौन पंचायत के तिवारीडीह गांव मे एकादशी उद्यापन एवं भागवत कथा को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.
चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड अंतर्गत सरौन पंचायत के तिवारीडीह गांव मे एकादशी उद्यापन एवं भागवत कथा को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इस दौरान आस-पास के विभिन्न गांवों की 131 कन्याओं ने कलश में नदी का पवित्र जल भरने के बाद माथे पर रखकर यज्ञ मंडप तक लायी. मुख्य यजमान कलेक्टर प्रसाद राय एवं कांति देवी ने बताया कि 22 जनवरी को व्यास पूजन पारायण प्रारंभ होगा. 28 जनवरी तक प्रत्येक दिन संध्या सात बजे से मानस भास्कर पंडित श्रीविद्यासागर जी महाराज एवं यज्ञाचार्य पंडित अशोक पांडेय हरि कथा का रसपान भक्तों को करायेंगे. मौके पर वकील राय, शंभू राय, जयप्रकाश राय, प्रवेश राय, लवकुश राय, ऋषिकेश राय, गौतम राय, प्रियांशु, हिमांशु, शिवम, सत्यम, राघव, माधव सहित बड़ी संख्या मे स्थानीय लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




