दुकान में घुसे चोर को पुलिस ने दबोचा

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 08 Feb 2026 9:09 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गिद्धौर बाजार में स्थित श्रीगणेश मिष्ठान दुकान में बीते शनिवार देर रात चोरी का प्रयास किया गया.

विज्ञापन

गिद्धौर . थाना क्षेत्र के गिद्धौर बाजार में स्थित श्रीगणेश मिष्ठान दुकान में बीते शनिवार देर रात चोरी का प्रयास किया गया. चोर द्वारा दुकान के शटर के ऊपर लगे वेंटिलेशन को तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की गयी, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से चोरी की घटना टल गयी. घटना की जानकारी मिलते ही गिद्धौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान में घुसे चोर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये चोर की पहचान थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी जाटो यादव के पुत्र गूंगा कुमार के रूप में हुई है. मिठाई दुकान के संचालक मुन्ना केशरी ने बताया कि रोज की तरह शनिवार रात दुकान बंद कर वे घर चले गये थे. देर रात करीब दो बजे दुकान के पीछे रहने वाले लोगों ने फोन कर दुकान के अंदर संदिग्ध आवाज आने की सूचना दी. इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और खुद भी दुकान पहुंचे. मौके पर देखा गया कि दुकान का वेंटिलेशन टूटा हुआ था. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, एसआई निशि कुमारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस के निर्देश पर दुकान का शटर खुलवाया गया, जहां काउंटर के अंदर छिपा एक चोर मिला, जिसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़ा गया चोर बोलने में असमर्थ है. उसे थाने लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन