पुलिस ने एक शराबी को किया गिरफ्तार

सदर थाना क्षेत्र के खैरमा मोहल्ला से 112 नंबर की पुलिस द्वारा शराब के नशे में मारपीट कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया.
जमुई. सदर थाना क्षेत्र के खैरमा मोहल्ला से 112 नंबर की पुलिस द्वारा शराब के नशे में मारपीट कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान खैरमा मोहल्ला निवासी रविश सुमन के रूप में हुई है. बताया जाता है कि रविश सुमन बीते शनिवार की देर शाम शराब के नशे में चूर पड़ोसियों से मारपीट कर रहा था. पड़ोसियों द्वारा इसकी सूचना 112 नंबर की पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद 112 नंबर की पुलिस ने रविश सुमन को गिरफ्तार कर सदर थाना लाया. जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










