पुलिस के पहुंचने से पहले चिलको गांव के लोग हो गये फरार

प्रखंड क्षेत्र की कानन पंचायत के मशान गांव निवासी महिला जासो देवी व उसके पति जागेश्वर भुल्ला की हत्या के बाद पूरे चिलको गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गांव के लोग मवेशी आदि को छोड़कर पूरे परिवार के साथ गांव से फरार हो गये.
झाझा. प्रखंड क्षेत्र की कानन पंचायत के मशान गांव निवासी महिला जासो देवी व उसके पति जागेश्वर भुल्ला की हत्या के बाद पूरे चिलको गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गांव के लोग मवेशी आदि को छोड़कर पूरे परिवार के साथ गांव से फरार हो गये. घटना को लेकर गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में काफी संख्या पुलिस छानबीन कर रही है. लेकिन पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही गांव के लोग घर-द्वार छोड़कर फरार हो गये. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस गंभीरता से कार्य कर रही है. मामले को लेकर एसपी एमके आनंद के निर्देश पर गांव में पुलिस टीम तैनात कर दी गयी है. झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि घटना के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










