बाइक होने पर राशन बंद तो नेता मंत्रियों का पेंशन बंद हो – धर्मेंद्र सिन्हा

Updated:
विज्ञापन
बाइक होने पर राशन बंद तो नेता मंत्रियों का पेंशन बंद हो – धर्मेंद्र सिन्हा

केंद्र एवं राज्य सरकार से अनुरोध करता हूं की नेताओं एवं मंत्रियों का पेंशन मानसून सत्र में बिल पारित कर बंद किया जाए

विज्ञापन

सरौन. मोटरसाइकिल होने पर राशन कार्ड रद्द हो सकता है तो करोड़ों की गाड़ी रखने वाले नेता एवं मंत्रियों का पेंशन बंद क्यों नहीं होता उक्त बाते चकाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह जन सुराज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा. उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार से अनुरोध करता हूं की नेताओं एवं मंत्रियों का पेंशन मानसून सत्र में बिल पारित कर बंद किया जाए. साथ ही इन लोगों का वेतन में भी कटौती की जाए. देश को यदि सशक्त, सबल, आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाना है तो इन लोगों का वेतन में कटौती और पेंशन बंद हो साथ ही चुनाव में जो खर्चे बड़े रूप से होता है. उस पर भी पाबंदी लगाई जाए. तभी पारदर्शी चुनाव हो सकता है. इसके साथ ही दागी व्यक्तियों यानी जिन पर मुकदमा चल रहा हो. वैसे व्यक्तियों को यदि कोई पार्टी टिकट देती है तो उस पार्टी की ही मान्यता रद्द की जाय. इसके अलावा यदि कोई पार्टी चुनावी वादे करते हैं और उसे पूरा नहीं करते हैं तो उस पार्टी की भी मान्यता रद्द हो. यही नहीं यदि कोई पार्टी मुफ्त में किसी चीज को देने की बात करती है तो वैसे पार्टी की भी मान्यता रद्द हो क्योंकि ऐसी धारणा भारतीयों में बन जायेगी कि बिना काम किए हुए मुझे व मेरे परिवार को सब कुछ मिल रहा है तो काम क्यों करें. जिससे भारत और भारतीयों का ही नुकसान होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन