ePaper

ऑटो व टोटो से बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने पर रोक लगाने की मांग

Updated at : 20 May 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो व टोटो से बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने पर रोक लगाने की मांग

बिहार अभिभावक महासंघ जमुई ने मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्कूली बच्चों के परिवहन में उपयोग किये जा रहे ऑटो, ई-रिक्शा पर रोक लगाने की मांग की है.

विज्ञापन

जमुई. बिहार अभिभावक महासंघ जमुई ने मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्कूली बच्चों के परिवहन में उपयोग किये जा रहे ऑटो, ई-रिक्शा पर रोक लगाने की मांग की है. महासंघ के सदस्यों ने बताया कि 30 जनवरी 2025 को विकास आयुक्त बिहार की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्देश दिया गया कि स्कूली बच्चों के परिवहन के लिए ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा का उपयोग प्रतिबंधित किया जाये. इसके बावजूद जिले में इन वाहनों का खुलेआम उपयोग किया जा रहा है. महासंघ के सदस्यों ने जिला परिवहन पदाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि स्कूली बच्चों के आवागमन को लेकर इन वाहनों की रोकथाम को लेकर कार्रवाई की जाये, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. इसके साथ ही जमुई, झाझा शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने को लेकर सभी वाहनों कों सुरक्षित नियम के अनुरूप वाहन चलाने के लिए ठोस कदम उठाया जाये जिससे व्यवस्थित ढंग से वाहनों का परिचालन हो और आमलोगों को सहूलियत हो सके. महासंघ की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं: – प्रतिबंधित वाहनों की साप्ताहिक जांच हेतु विशेष निगरानी अभियान चलाया जाये – नियमों के उल्लंघन पर संबंधित विद्यालयों और वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई हो – जिन वाहनों के पास वैध दस्तावेज व मानक परमिट नहीं हैं, उन पर तत्काल जुर्माना व कार्रवाई की जाये – जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंधों के पालन की निगरानी के लिए रिपोर्टिंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाये – झाझा में यातायात व्यवस्था व्यवस्थित रूप से संचालन के लिए यातायात टीम का गठन किया जाये जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहे साथ ही निगरानी की जा सके महासंघ ने सभी विद्यालय प्रबंधन, ट्रांसपोर्ट प्रबंधकों व अन्य संबंधित पक्षों को सूचित करते हुए इस दिशा में त्वरित और प्रभावी कदम उठाने की अपील की है, ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन