ePaper

सांसद ने यूपीएससी में सफल मुकेश बरनवाल को खिलायी मिठाई

Updated at : 09 Mar 2026 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद ने यूपीएससी में सफल मुकेश बरनवाल को खिलायी  मिठाई

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले बिचकोड़वा गांव निवासी मुकेश बरनवाल को बधाई देने के लिए लगातार लोग उनके आवास पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन

चकाई . यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले बिचकोड़वा गांव निवासी मुकेश बरनवाल को बधाई देने के लिए लगातार लोग उनके आवास पहुंच रहे हैं. जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं व आम लोगों का तांता लगा हुआ है. पिछले तीन दिनों से मुकेश के घर पर उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है. इसी क्रम में बांका के सांसद गिरधारी यादव एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत चकाई प्रखंड के बीचकोड़वा गांव पहुंचे. यहां उन्होंने राजकुमार बरनवाल के पुत्र मुकेश बरनवाल से उनके आवास पर मुलाकात की और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 465वां रैंक हासिल करने पर उन्हें बधाई दी. इस दौरान सांसद ने मुकेश की पारिवारिक पृष्ठभूमि की भी जानकारी ली. सांसद ने कहा कि मुकेश की सफलता ने पूरे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का काम किया है. एक साधारण परिवार से आने वाले मुकेश ने अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. इस अवसर पर उन्होंने मुकेश को मिठाई खिलाकर बधाई दी और बुके भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर भाजपा नेता शालिग्राम पांडेय, मनोज पोद्दार, धर्मवीर आनंद, अमित कुमार दुबे, विधायक प्रत्याशी रहे राहुल सिंह, नकुल यादव, प्रो नारायण राम, मुखिया प्रतिनिधि परमानंद दास समेत कई लोगों ने मुकेश की सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दीं. सांसद चकाई प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर कई वैवाहिक समारोहों में भी हिस्सा लिया.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन