विधायक ने रेफरल अस्पताल भवन का किया निरीक्षण

पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक दामोदर रावत ने मंगलवार को रेफरल अस्पताल परिसर में बन रहे नये भवन का निरीक्षण किया.
झाझा . पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक दामोदर रावत ने मंगलवार को रेफरल अस्पताल परिसर में बन रहे नये भवन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संवेदक से विस्तारपूर्वक जानकारी ली व तय समय सीमा के अंदर ही कार्य पूरा करने का निर्देश दिया .उन्होंने संवेदक से कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्य होनी चाहिए. इससे न सिर्फ भवन की मजबूती बनी रहेगी, बल्कि सरकार का मजबूत काम भी होगा. इस दौरान उन्होंने अस्पताल का भी निरीक्षण किया. जहां मौजूद रेफरल अस्पताल चिकित्सा प्रभारी डॉ अरुण कुमार सिंह से अस्पताल में दी जा रही समुचित सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त किया. उन्होंने चिकित्सा प्रभारी से कहा कि झाझा एक सुदूर आर्थिक रूप से पिछड़ा क्षेत्र है. यहां आने वाले सभी मरीजों की समुचित देखभाल व इलाज ठीक से करें. ताकि उन्हें किसी तरह की कोई समस्याओं का सामना न करना पड़े. साथ ही उन्होंने कहा कि अस्पताल द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मिलनी चाहिए. मौके पर डॉ शादाब अहमद, डॉ नवाब, योगेंद्र रावत समेत कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




