ट्रैक्टर चालक के साथ बदमाशों ने की लूटपाट

Updated:
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक के साथ बदमाशों ने की लूटपाट

थाना क्षेत्र के बड़ी बाग नदी घाट पर गुरुवार की दोपहर बदमाशों ने एक ट्रैक्टर को रुकवा कर मारपीट कर घायल कर दिया.

विज्ञापन

खैरा. थाना क्षेत्र के बड़ी बाग नदी घाट पर गुरुवार की दोपहर बदमाशों ने एक ट्रैक्टर को रुकवा कर मारपीट कर घायल कर दिया. साथ ही साथ अपराधियों ने ट्रैक्टर चालक के पास से नकद पांच हजार एवं मोबाइल लेकर फरार हो गया. ट्रैक्टर चालक सिकंदरा थाना क्षेत्र के पंचमहुआ गांव निवासी मिथलेश यादव बताया जा रहा है. चालक मिथलेश यादव ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह बड़ी बाग नदी घाट से बालू लोड कर शेखपुरा की ओर बिक्री करने जाते थे. गुरुवार की दोपहर जैसे ही नदी से अपना ट्रैक्टर लेकर निकल रहे थे. इसी दौरान फतेहपुर नदी मोंड के समीप तीन अज्ञात अपराधी आकर ट्रैक्टर को रूकवा कर लाठी डंडे से बेरहमी से मारपीट करने लगा. हो हल्ला करने पर नदी के मुंशी दौड़ने पर ये सभी फतेहपुर की ओर भाग गया. जाते -जाते ये तीन लोग मेरे पास से नगद पांच हजार एवं मोबाइल लेकर फरार हो गया. इसकी सूचना 112 को दी गयी. लेकिन 112 धटनास्थल पर नहीं पहुंची. इस बाबत थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह से पूछे जाने पर बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन