ePaper

नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास के छात्रों को मिला स्वेटर

Updated at : 02 Jan 2026 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास के छात्रों को मिला स्वेटर

छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों को ठंड से बचाव के लिए स्वेटर उपलब्ध कराए गए.

विज्ञापन

चकाई . भीषण ठंड के बीच चंद्रमंडीह स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास के छात्रों के लिए शुक्रवार का दिन राहत और खुशी लेकर आया. शिक्षा विभाग की ओर से छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों को ठंड से बचाव के लिए स्वेटर उपलब्ध कराए गए. प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष आनंद एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संजय कुमार ने संयुक्त रूप से कक्षा 3 से कक्षा 9 तक के 117 छात्रों को बारी-बारी से स्वेटर वितरित किए. स्वेटर पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि भीषण ठंड को देखते हुए उन्होंने शिक्षा विभाग से छात्रावास के बच्चों के लिए स्वेटर उपलब्ध कराने का आग्रह किया था. विभाग द्वारा स्वेटर उपलब्ध कराए जाने के बाद आज इसका वितरण किया गया है. उन्होंने कहा कि छात्रावास में रहने वाले बच्चे अपने घरों से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, ऐसे में उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करना हम सभी का दायित्व है. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष आनंद ने कहा कि छात्रावास के बच्चे काफी प्रतिभावान हैं और आने वाले समय में निश्चित रूप से प्रखंड का नाम रोशन करेंगे. उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर शिक्षक मनोज यादव, संजय कुमार, राहुल प्रसाद राय, त्रिपुरारी प्रसाद यादव, मंटू मरांडी, पंकज कुमार, शंकर हांसदा, महिपाल कुमार, कुलदीप तुरी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन