संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य मनोनीत होने पर किया गया सम्मान

Updated:
विज्ञापन
संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य मनोनीत होने पर किया गया सम्मान

प्रखंड क्षेत्र के दरखा गांव निवासी सह लॉर्ड ऑफ बुद्धा स्कूल के प्राचार्य सह समाज सेवी धनेश्वर प्रसाद को बिहार राज्य संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य मनोनीत होने के पश्चात अलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

अलीगंज. प्रखंड क्षेत्र के दरखा गांव निवासी सह लॉर्ड ऑफ बुद्धा स्कूल के प्राचार्य सह समाज सेवी धनेश्वर प्रसाद को बिहार राज्य संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य मनोनीत होने के पश्चात अलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी ने नव मनोनीत बिहार राज्य संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य धनेश्वर प्रसाद को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान मंच संचालन हम पार्टी के जिलाध्यक्ष दामोदर मांझी ने किया. मौके पर भाजपा जिला मंत्री नंदकिशोर सिंह उर्फ पप्पू सिंह, पूर्व मुखिया दानी महतो,सुरेंद्र मांझी, रामजतन शर्मा, मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार, रणजीत सिंह, नकट यादव, प्रकाश यादव, शिवधारी महतो, मो फखरुद्दीन, मो नौशाद,सहित क्षेत्र के कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन