रेलवे स्टेशन क्लब के कमरे में लगी आग

Updated:
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन क्लब के कमरे में लगी आग

रेलवे स्टेशन क्लब के कई कमरे में दोपहर बाद अचानक आग लग गयी. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने क्लब के केयरटेकर भारत भूषण, रेलवे स्टेशन क्लब खिलाड़ी अमित कुमार को सूचना दी गयी.

विज्ञापन

झाझा. रेलवे स्टेशन क्लब के कई कमरे में दोपहर बाद अचानक आग लग गयी. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने क्लब के केयरटेकर भारत भूषण, रेलवे स्टेशन क्लब खिलाड़ी अमित कुमार को सूचना दी गयी. अधिकारी द्वय आने के बाद जब स्टेशन क्लब को खोला गया तो अंदर धू-धू कर कमरे के अंदर रखे कई समान जल रहे थे. करीब एक घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक कमरे में रखे खेल सामग्री एवं अन्य सामग्री जल कर राख हो गये. केयरटेकर भारत भूषण व अमित कुमार ने बताया कि क्लब के पीछे झाड़ी है. कुछ लोग इसके पीछे जाकर धूम्रपान व नशापान करते हैं. हो सकता है किसी ने सिगरेट पीकर फेंक दिया हो और उससे आग लग गयी हो. उन्होंने बताया कि हमलोग का खेल का सामग्री जल गया है. करीब एक लाख रुपये से ऊपर की क्षति हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन